सेना के जवानों पर मस्जिद में ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने का आरोप, महबूबा मुफ़्ती ने किया ट्वीट

Voice of news 24

25 Jun 2023 13:37PM

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने भारतीय सेना के जवानों पर मस्जिद में घुसकर मुसलमानों से जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है.

शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “50 आरआर के जवानों के पुलवामा की एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों को ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. ऐसा तब हुआ जब अमित शाह यहां हैं और यात्रा से पहले ऐसा करना उकसावे की कार्रवाई है.”

उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है.

मामले पर अभी तक भारतीय सेना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.