Voice of news 24
25 Jun 2023 12:54PM
चौक
महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के सोहगौरा निवासी इंदू देवी की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने शब्जी के खेत मे सब्जी तोड़ने गयी थी । परिजन की रो रोकर बुरा हाल ।

शनिवार को दोपहर मे सोहगौरा निवासी 32 वषीय एक महिला अपने घर के पीछे खेत मे सब्जी तोड़ने गई थी। सब्जी की सिंचाई के लिए वहा मोटर लगा हुआ था। खेत में करंट उतर जाने के कारण महिला चपेट मे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।

















