Voice of news 24
25 Jun 2023 12:18PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर मोहाना थाना क्षेत्र के घोसव के पोखरे मे अपने दो दोस्तो संग नहाने गए किशोर की गहरे पानी मे डुबने से मौत हो गई। शनिवार शाम की घटना बर्डपुर 12 टोला गुलजार नगर निवासी अकाश 12 पुत्र रामदेव सटे गांव घोसवा के पोखरे मे दो दोस्तो के संग नहाने गया था । नहाने के दौरान गहरे पानी चला गया जहां वह डुबने लगा। नहाने गये दोस्तो ने शोर मचा तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई । तब तक वह डुब चुका था। ग्रामीणों ने किशोर को कुछ देर बाद ढूढ़ कर निकाल लिया।

ग्रामीणों की मदत से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने चेक किया और किशोर को मृत घोषित किया । किशोर की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया | मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे मे ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

















