Voice of news 24

23 Jun 2023 18:18PM
लखनऊ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। अब नए सत्र से छात्र- छात्राएं विनायक दामोदर सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवन गाथा पढ़ेंगे।

इसमें सावरकर के अलावा चंद्रशेखर आजाद, छत्रपति शिवाजी, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर समेत तमाम महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम शामिल किए गए हैं।













