विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांधी

Voice of news 24

23 Jun 2023 14:16PM

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले शुक्रवार को कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी।.

उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है।.राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस की भारत तोड़ो वाली विचारधारा है। इसलिए हम बिहार आए हैं। कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत को तोड़ने, हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है। आप जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं खत्म किया जा सकता। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।’’

कांग्रेस नेता ने विपक्षी नेताओं की बैठक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘देश की विपक्षी पार्टियां यहां आई हैं। एकसाथ मिलकर हम भाजपा को हराने जा रहे हैं।’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.