फ़ुटबॉल में भारत ने पाकिस्तान को 4- 0 से हराया, सुनील छेत्री ने दागा हैट्रिक

Voice of news 24

21 Jun 2023 23:03PM

बेंगलुरु

सुनील छेत्री की हैट्रिक की मदद से भारत ने सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया। इसके साथ ही छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए। ईरान के अल देइ के 149 मैचों में 109 गोल हैं जबकि छेत्री के अब 90 गोल हो गए हैं। भारत ने मैच की शुरूआत से ही अपना फॉर्म और अनुभव दिखाना शुरू कर दिया था।

भारत की फ़ुटबॉल टीम ने सैफ़ चैम्पियनशिप के मुक़ाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया.

बेंगलुरु के कांतावीर स्टेडियम में हुए मैच टूर्नामेंट का आगाज़ ही भारत और पाकिस्तान के मुक़ाबले से हुआ.

सितंबर 2018 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ये पहला मुक़ाबला था.

भारत की ओर से सुनील छेत्री ने हैट्रिक दागी.

छेत्री ने मैच के बाद कहा, ‘इस शुरूआत से खुश हूं। इस तरह के हालात में मैच आसान नहीं होते। मुझे खुशी है कि दर्शक मैच देखने आए।’ श्री कांतीर्वा स्टेडियम पर मैच देखने के लिए 22860 दर्शक जमा थे जो बारिश के बीच भी टीम की हौसलाअफजाई करते रहे। भारत का सामना अब शनिवार को नेपाल से होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.