Voice of news 24
21 Jun 2023 13:10PM
ताइपे
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों एचएस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ ताइपे ओपन के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।.

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को स्थानीय खिलाड़ी लिन यू सिएन को इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में सिर्फ 26 मिनट में 21-11 21-10 से हराने के दौरान अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।.























