Voice of news 24
19 Jun 2023
महराजगंज
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा विशंभरपुर गांव में रविवार को बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए एक की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है ।घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का ढांढ़स बंधाया।ग्राम सभा बड़ाहरा बिशंभरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मथुरा यादव पुत्र कल्प्राज यादव (35) की मौके पर मौत हो गई।

चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता (16), ग्राम सभा बड़ाहरा शिवनाथ व बलिराम पुत्र शंकर राजभर (35) तथा नाचन पुत्र मनोहर निवासी गण हरमंदिर कला (45) घायल हो गए।इस घटना में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी।
सूचना पर उपजिलाधिकारी नौतनवां मुकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।























