Voice of news 24
17Jun 2023 12:31PM
महराजगंज
बेतहाशा गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जून की दुपहरी में पांव ही नहीं अब तो शरीर भी जल रहे हैं। अब दिन ही नहीं रात भी बहुत ज्यादा गर्म हो होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी चार दिनों तक लू चलेगी, फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। यानी अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी झेलने को तैयार रहना होगा। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात में आए चक्रवाती तूफान से मानसून पीछे खिसक गया है। अब 22 से 25 जून के बीच पूर्वांचल में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।





















