महराजगंज में ग्राहकसेवा केंद्र में हथियार के बल पर लूट,फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

Voice of news 24

17 Jun 2023 11:13PM

निचलौल

महाराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र की घटना  शुक्रवार की शाम ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर 3 बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने संचालक से एक लाख की नगदी, लैपटाप और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना निचलौल थाना क्षेत्र के घोड़हवा चौराहे की है।

घोड़हवा चौराहे पर संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में शुक्रवार की शाम को तीन बदमाश मुंह बांधकर और मास्क लगाकर घुसे। इसमें से एक संचालक से बात कर रहा है। जबकि दो युवक बाहर देख रहे हैं। अचानक एक बदमाश असलहा लेकर काउंटर के अंदर घुसकर कर्मचारी के छाती पर सटा दिया। दूसरा बदमाश भी उसके ऊपर असलहा तान दिया। जबकि तीसरा बदमाश लाकर से पैसा निकाला।

दो मिनट में ही बदमाशों ने एक लाख की नगदी, लैपटाप और मोबाइल लेकर आराम से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता, उपनिरीक्षक अनिल राय, हौसला प्रसाद, अरुण कुमार पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने कहा कि 3 लोग सेवा केंद्र में घूसे ,मोबाइल लैपटाप और 50 हजार कैश ले गए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.