नायब तहसीलदार का संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास में मिला शव

Voice of news 24

17 Jun  2023 10:39AM

फरेंदा

फरेंदा। तहसील के अंतर्गत धानी सर्किल क्षेत्र के नायब तहसीलदार शत्रुघन राय (59) का शव उनके सरकारी आवास में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मौत के कारण की जांच में जुट गई।गोरखपुर के ग्राम धसका कौड़ीराम निवासी शत्रुघन राय जुलाई-2022 से फरेंदा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर थे। वह धानी सर्किल क्षेत्र का कार्य देख रहे थे। करीब एक वर्ष बाद सेवानिवृत होने वाले थे। शुक्रवार को करीब नौ बजे जब उनके सरकारी आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारियों ने काफी देर आवाज लगाई, कोई जवाब न आने पर सूचना तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी को दी।तहसीलदार कर्मचारियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। नायब तहसीलदार का शव कुर्सी पर पड़ा था। तहसीलदार ने घटना की सूचना जिले के अधिकारियों को देते हुए मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पैतृक गांव में उनके परिजनों को दी।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। परिजन उनका शव एंबुलेंस से लेकर अपने साथ पैतृक गांव कौड़ीराम के लिए रवाना हो गए। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि हृदयघात या आकस्मिक कारण से मृत्यु हुई है। जिस पर परिजजों ने भी सहमति जताई है। सुरक्षा की दृष्टि से मौत की जानकारी करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.