सिद्धार्थनगर में 4 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार,1 ट्रक, 1 डीसीएम, 3 ट्रकों के इंजन और पार्ट्स बरामद

Voice of news 24

15 Jun 2023 04:31AM

सिद्धार्थनगर

एसपी अमित कुमार आनन्द ने पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार के पास ओबा माई बजरंग बली मंदिर के पास संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना डुमरियागंज से हुई चोरी का एक ट्रक और घटना में प्रयुक्त एक डीसीएम व थाना इटवा, मोहाना में हुई चोरी के ट्रकों के कटे हुए इंजन व पार्ट्स के साथ 4 अभियुक्तों इकबाल, मुकीम, विनोद, मो. कयूम को गिरफ्तार किया गया।

इनकी निशानदेही पर थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्रान्तर्गत चोरी हुई ट्रक के इंजन, टायर और पार्ट्स जनपद महराजगंज के कस्बा सोनौली में स्थित मो. सफीक के कबाड़ की दुकान से बरामद किया गया और कबाड़ी सफीक और सहजाद को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक गिरोह है।

सिद्धार्थनगर में पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा जिले में हुई ट्रक चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय गैंग को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का 1 ट्रक, 1 डीसीएम और 3 ट्रकों के इंजन और पार्ट्स व चोरी हुई ट्रकों के बिक्री के 2 लाख 25 हजार रुपए बरामद किए गए हैं