रिकी पोंटिंग बने रहेंगे दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच, सह मालिक पार्थ जिंदल ने दिए संकेत

Voice of news 24

15 Jun 2023 04:15AM

नयी दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का दिल्ली कैपिटल्स के इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में नौवें स्थान पर रहने के बावजूद टीम का मुख्य कोच बने रहना लगभग तय है। टीम के सह मालिक पार्थ जिंदल ने ऐसे संकेत दिए हैं।.

अटकलें लगाई जा रही थीं कि टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पोंटिंग पद से हट सकते हैं लेकिन जिंदल ने सभी संदेहों को दूर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और घोषणा की कि क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली और पोंटिंग थिंक टैंक का हिस्सा बने रहेंगे।.

जिंदल ने कहा, ‘‘यहां दिल्ली कैपिटल्स में अगले साल के लिए आईपीएल की तैयारी सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग के साथ चल रही है। हम प्रशंसकों को आश्वस्त करते हैं कि किरण और मैं टीम को उस जगह पर वापस ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जहां हम इस फ्रेंचाइजी को चाहते हैं और यह बहुत ऊपर है।’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.