पाकिस्तान से रिहा हो घर लौटा मछुआरा उमेश,परिवारजन खुश,कहा नही मिली यातनाएं

Voice of news 24

15 Jun 2023 04:04AM

धानी बाजार (महाराजगंज)

पाकिस्तान की जेल में 27 माह 16 दिन बिताने के बाद आखिरकार रिहा हुआ मछुआरा उमेश चंद निषाद पुत्र ओमप्रकाश अपने घर वापस लौट आया हैं। घर लौटे उमेश को उसके घर वाले ने सीने से लगा लिया। घर वापसी पर परिवार मे ख़ुशी का माहौल है।उमेश ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान के सैनिकों ने उनके साथ मारपीट तो नहीं की लेकिन सवालों की झड़ी लगा दी।


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरगाहपुर निवासी उमेश समेत 6 लोग गुजरात के समुद्र में मछली का शिकार कर रहे थे तभी नाव तेज हवा के झोंके में बेकाबू होकर पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चली गई और पाक सैनिकों ने सभी को दबोच पाकिस्तान ले गए।
उमेश के मुताबिक पाकिस्तान सैनिक मारपीट जरा भी नही की लेकिन सवाल बहुत पूंछे और उन्हें जेल ले जाया गया। जहां उसने 27 माह 16 दिन बिताए हैं। पाक जेल से रिहा होने के बाद उमेश गुरुवार शाम को अपने घर पंहुचा। परिवार के सदस्य उमेश को देखते ही गले लगा लिये । घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य उमेश के जेल में रहने से इसके घर की आर्थिक स्थिति तंग हाल हो चुकी थी।

पाक जेल से छूटा मछुआरा उमेश ने बताया कि वह जेल मे मोतियों से माला, पर्स, छोटे-छोटे खिलौने, महिलाओं के सौंदर्य से जुड़ी चीजें बनाया करते थे।l

मछुआरा उमेश ने दर्द बयान करते हुए बताया की गुजरात सरकार 9 हजार रुपये प्रति माह हर्जाना पकड़े गए मछुवारों के परिवार को देती है,लेकिन यूपी सरकार कुछ नहीं देती। मछुआरा उमेश के परिजनों ने सरकार से कुछ मुआवजे की मांग की है, जिससे कि वह आजीविका के लिए कोई काम धंधा शुरू करवा सके।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.