Voice of news 24
08 Jun 2023 19:08PM

नयी दिल्ली
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता को विदेश में भारत की आलोचना करने की आदत है लेकिन अपने आंतरिक मामलों को दुनिया के सामने उठाना देश के हित में नहीं है।.

जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता बरकरार रखेगा । उन्होंने कहा, ‘‘ 2024 का परिणाम तो वही होगा, हमें पता है।’’.













