अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के अरमान भागलपुर पुल की तरह पानी में बह जाएंगे: भाजपा

Voice of news 24

08 Jun 2023 18:19PM

नयी दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के मद्देनजर अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे भले ही एक दूसरे में सहारा ढूंढ रहे हों लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके अरमान उसी प्रकार बह जाएंगे, जिस प्रकार बिहार के भागलपुर में 1,750 करोड़ रुपये का पुल पानी में बह गया।.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र को चोट पहुंचाने के लिए ‘बाहरी ताकतों’ के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया और दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही इस प्रकार की गतिविधियों का बढ़ना इस बात का संकेत है कि ‘सत्ता की भूख’ में वह देश की लोकतांत्रिक प्रणाली पर चोट करने को आमादा है। .

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.