Voice of news 24
08 Jun 2023 17:25PM
उच्चतम न्यायालय गैंगस्टर एवं राजनेता मुख्तार अंसारी के सहयोगी संजीव माहेश्वरी जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी द्वारा एक आपराधिक मामले में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमत हो गया।

जीवा की लखनऊ के एक अदालत परिसर में बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कथित हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले विजय यादव (24) के रूप में हुई थी।.


















