भारतीय टीम के अधिक क्रिकेट खेलने के कारण बहुत सारे खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा: द्रविड़

Voice of news 24

07Jun 2023 09:03AM

लंदन

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि हाल के वर्षों में अविश्वसनीय रूप से अधिक मैचों की संख्या ने भारतीय टीम को सभी प्रारूपों में बहुत सारे खिलाड़ियों का ‘ इस्तेमाल’ करने के लिए मजबूर किया।.

‘द ओवल’ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की पूर्व संध्या पर द्रविड़ ने भारतीय टीम को कोचिंग देने के अपने अनुभवों और अपनी यात्रा के बारे में बात की।.