रोहित के बायें अंगूठे में अभ्यास के दौरान चोट लगी

Voice of news 24

06 Jun 2023 19:14PM

 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से एक दिन पहले नेट पर बल्लेबाजी करते हुए बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, नेट प्रैक्टिस करते वक्त रोहित को बाएं अंगूठे में चोट लगी। इसके बाद वे प्रैक्टिस के लिए नहीं गए। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि मैं गेम और चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं। आप इसीलिए खेलते हैं। हालांकि रोहित ने इस दौरान अपनी चोट को लेकर कोई बात नहीं की। WTC का फाइनल 7 जून से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.