भारत से नेपाल भेजी जा रही थी 30 लाख नेपाली करेंसी, दो लोग गिरफ्तार

Voice of news 24

06 Jun 2023  11:29 AM

ठूठीबारी

महराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के ठूठीबारी में तैनात 22वीं बटालियन के एसएसबी जवानों 30 लाख रुपए नेपाली मुद्रा बरामद की है। बताया जा रहा है कि मुख्य प्रवेश द्वार के चेकिंग प्वाइंट पर बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीस लाख रुपए की नेपाली करेंसी बरामद हुई।पकड़े गए दोनों नेपाली नागरिक हैं। पूछताछ के बाद कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है

।एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान एक भारतीय बाइक टीवीएस अपाचे यूपी 56 एजे 7398 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की तरफ जा रहे थे।एसएसबी द्वारा तलाशी ली गई तो बैग में छुपाकर रखे गए तीस लाख रुपए नेपाली करेंसी मिला, जिसमें एक एक हजार के पंद्रह सौ पचास नोट और पांच सौ की उन्तीस सौ नोटों की नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम महेंद्र कुर्मी पुत्र मगरू कुर्मी और संदीप हरिजन पुत्र बेचन हरिजन निवासी रामग्राम 13 नवलपरासी राष्ट्र नेपाल बताया है। एसएसबी द्वारा बार्डर पर नेपाली मुद्रा के साथ पकड़े गए एक बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ दोनों अभियुक्तों को रुपए समेत स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम) के सुपुर्द कर दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.