पिछले 10 वर्षों में आईसीसी ट्रॉफी न जीत पाने का दबाव नहीं: द्रविड़

भारत ने भले ही पिछले 10 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी) कि कोई ट्रॉफी नहीं जीती हो लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले उनकी टीम पर इसको लेकर किसी तरह का दबाव नहीं है।.

पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि ट्रॉफी जीतना अच्छा होगा जिसके लिए टीम पिछले दो वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही है। भारत 2021 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था जबकि आईसीसी के अन्य टूर्नामेंट में वह नॉकआउट चरण में हारता रहा है।.