Voice of news 24

04 Jun 2023 15:27PM
महाराष्ट्र
आईपीएल में इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऋतुराज ने महाराष्ट्र के लिए घरेलु क्रिकेट खेलने वाली महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के संग बीती शाम 3 जून को सात फेरे लिए। 26 वर्षीय क्रिकेटर ऋतुराज ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर शादी की जानकारी दी। ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।













