ट्रेन हादसे की वजह की पहचान हुई, बुधवार तक सेवाएं बहाल होने की उम्मीद: वैष्णव

Voice of news 24

04 Jun 2023 15:17PM

बालासोर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे की असल वजह की पहचान कर ली गई है और हादसे से प्रभावित हुई पटरियों की सामान्य सेवाओं के लिए बुधवार तक मरम्मत किए जाने की उम्मीद है।. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालेश्वर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल से कहा कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक का काम लगभग पूरा हो गया।

.