हरमनप्रीत के दो गोल, भारत ने बेल्जियम को 5-1 से रौंदा

Voice of  news 24

03 Jun 2023 12:36PM

 

लंदन

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर उलटफेर करते हुए एफआईएच प्रो लीग में अपने यूरोपीय चरण में लगातार हार के बाद शाानदार वापसी की।

 

मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद ने मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी और फिर हरमनप्रीत (20वें और 30वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दाग दिए।.