Voice of news 24

03 Jun 2023 12:25PM
अमरावती
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री जी अमरनाथ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसे राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय में मदद के लिए ओडिशा रेल दुर्घटना स्थल का दौरा करने का निर्देश दिया गया है।.

मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ओडिशा के सीएमओ और रेलवे अधिकारियों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया।.













