Voice of news 24

03 Jun 2023 12:16PM
नयी दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल और कटक के उस अस्पताल का दौरा करेंगे, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी शनिवार को ही कटक के अस्पताल जाकर घायलों से भी मिलेंगे













