ओडिशा रेल हादसा : मृतक संख्या बढ़कर 233 हुई, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Voice of news 24

03 Jun 2023 10:54AM

बालासोर

ओडिशा के बालासोर मे बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है। शुक्रवार शाम को हादसे की खबरे सामने आई , पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर की खबर थी। इसके बाद इसमें हावड़ा एक्सप्रेस से टक्कर की बात सामने आई और देर शाम तक यह स्थिति साफ हुई कि तीन ट्रेनो में टक्कर हुई है.

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 233 हो गई और 900 से अधिक यात्री घायल हो गए।.

बचावकर्ता हादसे के बाद गैस टॉर्च और इलेक्ट्रिक कटर की मदद से रातभर रेलगाड़ियों के बीच फंसे जीवित लोगों और शवों को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे।.