Voice of news 24
01 Jun 2023
जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने इस साल के शुरू में हुई बैंक के एक सुरक्षा कर्मी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
जम्मू-कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ एसआईए के अधिकारियों ने पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे।.























