दक्षिण कोरिया को रौंद कर भारत जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में

Voice of news 24

01 Jun 2023 13:35Pm

सालालाह(ओमान) 

भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से हराकर जूनियर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया. गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी. धामी बोबी सिंह ने हैट्रिक गोल कर भारत के जीत के अंतर को बढ़ाया. वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए.

गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी