Voice of news 24
01 Jun 2023
पेरिस
युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में आर्थर रिंडरनेक और एंजो सोसाउद की फ्रांस की जोड़ी को सीधे सेट में हराया।
इस साल जनवरी में बैंकॉक ओपन चैलेंजर जीतने वाले युकी और साकेत ने अपने शुरुआती मैच में आर्थर और एंजो को 64 मिनट में 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। .























