भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को द ओवल में खराब रिकॉर्ड की चिंता

Voice of news 24

01 Jun 2023 13:20 PM

 

भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारी कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम द ओवल पर अपने पिछले खराब रिकॉर्ड को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी।.

इंग्लैंड में 140 से अधिक वर्षों के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड द ओवल में सबसे खराब रिकॉर्ड में से एक है। यही मैदान सात से 11 जून तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा।