Voice of news 24
01 Jun 2023 12:28PM
स्टेनफोर्ड
कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि जब वह राजनीति में आए तो उन्होंने नहीं सोचा था कि लोकसभा से उनकी अयोग्यता संभव होगी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे उन्हें लोगों की सेवा करने का एक बड़ा अवसर मिला है. अमेरिकी दौरे पर गए राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में भारतीय छात्रों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की दरअसल, केरल के वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी को इस साल की शुरुआत में लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, क्योंकि उन्हें सूरत की एक अदालत ने 2019 में उनकी “मोदी उपनाम” टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया था.























