कार बाइक की जोरदार टक्कर से जल उठी बाइक, बाइक सवार हालत गंभीर

Voice of news 24

01 Jun 2023 08:41AM

पथरा

बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर  डुमरियागंज कोतवाली में तैनात शैलेश बुधवार दोपहर एक बजे बाइक से सिद्धार्थनगर किसी काम से जा रहे थे। अभी वह सेहरी चौराहे पर कब्रिस्तान के पास पहुंचे ही थे कि बांसी की तरफ से विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई, जिससे वह जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बाइक सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक पथरा अजय कुमार यादव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए भेजा दिया गया है। चालक को थाने पर लाया गया है। जांच की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.