15 जून से पहले कर लें बाढ़ बचाव की तैयारियां, मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से तैयारियों का हाल जाना

Voice of news 24  

01 Jun 2023 08:12AM

महराजगंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश । उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी स्वयं बंधों की हालत देख लें तथा बाढ़ से बचाव संबंधी कार्ययोजना को तैयार कर लें।।डीएम ने बाद में चेहरी तटबंध का निरीक्षण भी किया।

डीएम ने सत्येंद्र कुमार ने चेहरी तटबंध पर सेेक्शन सुधार व कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि जहां नदी का प्रवाह तेज होता है, उन जगहों को चिह्नित करते हुए बोल्डर व अन्य कटाव निरोधक उपायों से सुरक्षित करने का कार्य करें प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दो साल से चल रही 20 परियोजनाओं में से 10 पर कार्य पूरा करा लिया गया है, जबकि 10 पर कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ से बचाव के संबंध में आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता राजीव कपिल आदि मौजूद रहे ।अधिशासी अभियंता ने बताया कि तटबंधों के चौड़ीकरण व उच्चीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। बोल्डर पिचिंग में मिर्जापुर स्टोन का प्रयोग किया जा रहा है।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.