राप्ती नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Voice of news 24

30 May 2023 22:31PM

बांसी

बांसी कोतवाली क्षेत्र के खरचौला नानकार गांव की घटना राप्ती नदी मे नहाने गए दो बच्चो की डुबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महक 13 पुत्री इरशाद व बांसी कोतवाली क्षेत्र के टिकुर गांव निवासी समीर 6वर्ष पुत्र सुभान अली अपने रिश्तेदार हफीजुल्लाह पुत्र स्व तहसीलदार निवासी खरचौला नानकार बांसी के घर शादी मे शामिल मां के साथ आए हुए थे। मंगलवार दोपहर गर्मी अधिक होन के वजह से पास मे बहने वाली राप्ती नदी मे नहाने अपनी मां के संग गये थे उसी दौरान महक और समीर गहरे पानी मे चले गए और डुब गये । आसपास मौजुद लोग शोर सुन कर मौके पर पहुंच गए । लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ग्रमीणों की मदत से बच्चों की तलाश कराई तो मिल गए पुलिस ने बच्चो को तत्काल अस्पताल भेजवाया जहां पर डाक्टरों ने दोनो को मृत्य घोषित कर दिया । दोनो बच्चो की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया | बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह का कहना है की दोनो बच्चो की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.