गुजरात को हरा 5वी बार चैंपियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स

Voice of news 24 

30 May 2023 11:46 PM

अहमदाबाद

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। इसके साथ ही चेन्नई ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। दोनों टीमों ने पांच बार यह खिताब जीता है। गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 215 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने सिर्फ चार गेंदें खेली थी। इसके बाद तेज बारिश आ गई और मैच शुरु हुआ तो चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था। चेन्नई की टीम ने पांच विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया और पांचवीं ट्रॉफी जीत ली।

 

171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉन्वे और ऋतुराज की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। इसके बाद मध्यक्रम में रहाणे और रायुडू ने कमाल किया। अंत में जडेजा ने आखिरी दो गेंद में 10 रन बनाकर चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.