कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस सांसद धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

Voice of news 24

30 May 2023 11:16PM

 

महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस नेता सुरेश ‘बालू’ धानोरकर ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 48 साल के थे। उनकी मौत का कारण आंतों में दिक्कत के कारण बताया जा रहा है। तीन दिन पहले ही उनके पिता की मौत हुई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से लोकसभा सदस्य सुरेश नारायण धानोरकर उर्फ बालूभाऊ धानोरकर के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया।

महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। धानोरकर 48 साल के थे। .