Voice of news 24
27 May 2023 07:51AM
बांसी
आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन चमन आरा राईनी और 25 वार्डों के नवनिर्वाचित सभासदों को एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार ने समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कराई। माघ मेला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन आरा राइनी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ आप सभी ने हमको नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और जहां तक संभव होगा सारे अधूरे कार्य और नगर के विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका परिषद बांसी के निवर्तमान चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि उनकी शपथ ग्रहण समारोह को पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मोनू दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, केपी त्रिपाठी डॉ. आब्दी, विभा शुक्ल, कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।























