सिद्धार्थनगर के छह निकायों मे आज , शेष मे कल होगा शपथग्रहण

Voice of news 24

26 May 2023 8:40AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के 11 निकायों में से छह में निर्वाचित हुए अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को होगा। जबकि शेष निकायों के निर्वाचित अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण 27 मई को होगा। लोहिया कला भवन में आयोजित होने वाले नगर पालिका सिद्धार्थनगर के शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी व नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल होंगे

।नगर पालिका सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासद शपथ ग्रहण लोहिया कला भवन में 26 मई सुबह 11 बजे से निर्धारित है।

 

इसी तरह नगर पालिका बांसी के अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण बांसी माघ मेला मैदान में 26 मई शाम पांच बजे से होना सुनिश्चित है।

नगर पंचायत बढनी बाजार नगर पंचायत बिस्कोहर , डुमरियागंज, भारत भारी, बढ़ानीचाफा अध्यक्ष व सभासदों का आज होगा  शपथग्रहण

नगर पंचायत उसका बाजार कविलवस्तु ,शोहरतगढ़ , इटवा, अध्यक्ष व सभासदो का शपथग्रहण 27 मई को निर्धारित हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.