गावाें के मुख्य रास्ते पर लग रहे कचरे के ढेर, दे रहे स्वच्छता की गवाही

Voice of news 24

24 May 2023 14:23Pm

बृजमनगंज

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रवली चौराहा के पास सड़क किनारे लगे कचरे का ढेर सफाई व्यवस्था का पोल खोल रहा है। प्रमुख मार्ग के किनारे कूढे का ढेर लगा हुआ है।

कचरो से लगातार दुर्गंध फैलने लगी है। बताते चले की मिश्रवली चौराहा से कोल्हुई जाने वाली सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा है। स्वच्छता के नाम पर लाखो रुपये सरकार खर्च कर रही है लेकिन जमीनी स्तर पर सव हवा हवाई दिख रहा है। स्वच्छता अभियान को लेकर चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के बावजुद लोगो मानसिकता नहीं बदली सडक किनारे कूडा डालने का प्रमुख स्थल बना लिया गया है।

महीनों से कचरा नहीं उठने से गंदगी का ढेर लगता जा रहा है। जिससे गांव में दुर्गंध फैलती रहती है। ग्राम की मुख्य सड़क के दोनों ओर कचरा जमा होने से निकलने की भी जगह नहीं रहती। मुख्य मार्ग पर कचरा पड़ा रहने से मच्छर पनपते रहते हैं। जिससे ग्रामीणों को बीमारी की चपेट में आने का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है ग्रामों की सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को ध्यान देना जरूरी है। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.