रजत का हुआ आईएएस मे चयन, प्राप्त की 111 वी रैंक, परिजनो ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

Voice of news 24

24 May 2023 13 :31PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के नौगढ क्षेत्र के कुशभौना के बरगदवा टोला निवासी पूर्वोत्तर रेलवे मे डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात सूर्यमन प्रसाद यादव के बड़े पुत्र रजत यादव तीसरे प्रयास मे आईएएस मे चयनित हुए है। उन्होंने परीक्षा मे 111 वी रैंक हासिल की उनकी इस सफलता से गांव मे खुशी की लहर है।

गांव पर रहने वाले उनके परिजनो एवं ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की इनकी माता कलावती यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चाचा वर्तमान समय मे ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय प्रधान सगठन के जिलाध्यक्ष है।

गांव मे चयन की जानकारी मिलते ही लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया