निषाद पार्टी की प्रादेशिक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नयी इकाइयों का गठन

Voice of news 24

24 May 2023 12:19PM

 

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी निषाद पार्टी की प्रादेशिक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी बुधवार को भंग कर दी गईं।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पार्टी के दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन के पहले दिन दल की प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग करने का ऐलान किया।

बयान के मुताबिक, यह कदम आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है और जल्द ही नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। निषाद बिरादरी में असरदार मानी जाने वाली निषाद पार्टी का दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन आज शुरू हो गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.