मनी लॉन्ड्रिंग मामला : जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने की अनुमति मिली

Voice of news 24

24 May 2023 08:38PM

नई दिल्ली

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल का सामना कर रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। जैकलीन ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से विदेश यात्रा करने की परमिशन मांगी थी।कोर्ट की अनुमति के बाद अब जैकलीन 25 से 27 मई अबूधाबी और 28 मई से 12 जून तक इटली की यात्रा कर सकेंगी।

इस मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भी आरोपी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.