Voice of news 24
24 May 2023 08:28AM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को यह घोषणा की।

इससे पहले राज्य के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी राज्य के अधिकारियों के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कोलकाता में गांगुली के आवास पर मुलाकात की।.





















