गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स 10वीं बार आईपीएल फाइनल में

Voice of  news 24

24 May 2023 08:21AM

चेन्नई

रुतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को यहां गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर पांचवीं बार खिताब की तरफ कदम बढ़ाया।

 

गायकवाड़ की 44 गेंद 60 रन की पारी के दम पर चेन्नई ने सात विकेट पर 172 रन बनाने के बाद गुजरात टाइटंस की पारी को आखिरी गेंद पर 157 रन पर समेट कर 10वीं बार फाइनल का टिकट कटाया। गुजरात की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार ऑल आउट हुई है।.