पहलवानों की जायज मांगें पूरी हों, निष्पक्ष जांच हो: सचिन पायलट

Voice of news 24

19 May 2023 18:02PM

नयी दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शनकारी पहलवानों की ‘जायज मांग’ जल्द से जल्द पूरी करके देश के कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में पायलट सुबह जंतर मंतर पहुंचे थे।.