कोहली के शतक से आरसीबी की सनराजर्स पर आसान जीत

Voice of news 24

18 May 2023 23:38PM

 

विराट कोहली के शतक और कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ उनकी पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां हेनरिक क्लासेन के शतक पर पानी फेरते हुए सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की एकतरफा जीत के साथ प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा।

आरसीबी ने कोहली (63 गेंद में 100 रन, 12 चौके, चार छक्के) और डुप्लेसी (71 रन, 47 गेंद, सात चौके दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली और डुप्लेसी की यह साझेदारी मौजूदा सत्र की किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने दो अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 148 रन की साझेदारी के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.