दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया,

Voice of news 24

17 May 2023 23:55PM

धर्मशाला

इस सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई।