नए हॉकी कोच फुल्टन का लक्ष्य, भारत को एशिया में नंबर एक बनाना

Voice of news 24

16 May 2023 18:59PM

नयी दिल्ली

भारत की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन को पद संभाले हुए अभी महज दो सप्ताह से अधिक का समय हुआ है लेकिन उनके लक्ष्य स्पष्ट हैं- भारत को एशिया में नंबर एक टीम बनाना और अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना।

दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले फुल्टन चाहते हैं कि भारत का एशिया में लगातार दबदबा बना रहे और फिर अपने इस प्रदर्शन को वह विश्व स्तर पर दोहराए।