गिल का शतक, सनराइजर्स को 34 रन से हराकर टाइटंस प्ले ऑफ में

Voice of news 24

16 May 2023 12:06PM

अहमदाबाद

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक के बाद मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की तूफानी गेंदबाजी से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बना।

टाइटंस के 13 मैच में नौ जीत से 18 अंक हो गए हैं और टीम का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय हो गया है। इस हार के साथ सनराइजर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी।.